खाटूश्यामजी भजन

Haare Ke Sahare Shyam Bhajan Lyrics | हारे के सहारे श्याम लिरिक्स

Haare Ke Sahare Shyam Bhajan Lyrics | हारे के सहारे श्याम लिरिक्स

भजन शीर्षक: हारे के सहारे श्याम – मुझे गले लगा लो ना
तर्ज: एक आस तुम्हारी है | राग: शिवरंजनी
समर्पित: खाटू वाले श्याम बाबा (श्रीकृष्ण के कलियुग अवतार)


हारे के सहारे श्याम,
मुझे गले लगा लो ना,
मैं हार के आया दरबार,
मुझको भी सम्भालो ना।।

तर्ज – एक आस तुम्हारी है (राग – शिवरंजनी)

मेरे श्याम तेरा डंका,
सारे जग में बजता है,

(तेरे दर पर आती है,
दुनिया दीवानी,
भरे सबकी झोली,
ये शीश का दानी,
मुझे भी प्रभु,
एक पल तो निहारो,
मेरे सुने जीवन को,
तुम ही सवारो)
कहते है आंसू से,
मेरा श्याम पिघलता है,
हालात तो देख मेरी,
जरा मुझे बचा लो ना,
मैं हार के आया दरबार,
मुझको भी सम्भालो ना।।


गर आंख में आंसू है,
तो किसको दिखाऊ मैं,

(इन अश्को की धारा को,
तुम ही सम्भालो,
आकर कन्हैया,
तुम मुझको बचा लो,
नही आओगे तुम जो,
बन कर खिवैया,
मैं मर जाऊंगा,
तेरे दर पर कन्हैया)
अब छोड़ तेरे दर को,
बता किस दर जाऊ मैं,
क्या नहीं संभालोगे,
इतना तो बता दो ना,
मैं हार के आया दरबार,
मुझको भी सम्भालो ना।।


हारे के सहारे हो,
तो क्यों नहीं आते हो,

(मुझे तुझसे चाहत है,
इतनी मुरारी,
तेरे ही भरोसे पे,
दुनिया हमारी,
जो ना आये तो हम,
ये समझेंगे प्यारे,
बस नाम के हो,
हारे के सहारे)
क्या तुम भी श्याम प्रभु,
झूठा नाम कमाते हो,
इस नाम का ही बाबा,
वो फर्ज निभाओ ना,
मैं हार के आया दरबार,
मुझको भी सम्भालो ना।।


मैंने सुना था कि दर पर,
सब एक बराबर है,

(कितनो को तारा है,
तुमने मुरारी,
पर तेरे भगत थे,
वो तेरे पुजारी,
बराबर तो तब है,
जब हमको भी तारो,
वरना तू करता है,
सौदा बिहारी)
पर लगता है मुझको,
दीनो का अनादर है,
‘भानु’ को हराकर ये,
बदनामी पाओ ना,
मैं हार के आया दरबार,
मुझको भी सम्भालो ना।।


Haare Ke Sahaare Shyam – Mujhe Gale Laga Lo Na (Lyrics in English)

(Tarz – Ek Aas Tumhari Hai | Raag – Shivranjani)

Haare ke sahaare Shyam,
Mujhe gale laga lo na,
Main haar ke aaya darbaar,
Mujhko bhi sambhaalo na.

Mere Shyam tera danka,
Saare jag mein bajta hai,
(Tere dar par aati hai,
Duniya deewani,
Bhare sabki jholi,
Yeh sheesh ka daani,
Mujhe bhi Prabhu,
Ek pal to nihaaro,
Mere sune jeevan ko,
Tum hi savaaro)

Kehte hain aansoo se,
Mera Shyam pighlta hai,
Haalaat to dekh meri,
Zara mujhe bacha lo na,
Main haar ke aaya darbaar,
Mujhko bhi sambhaalo na.


भावार्थ (Meaning & Devotion):

यह भजन एक भक्त की करुणा-भरी पुकार है, जो श्याम प्रभु से विनती करता है कि उसे अपने गले लगा लें। "मैं हार के आया दरबार" पंक्ति उस क्षण का प्रतीक है जब भक्त सारे उपाय छोड़कर प्रभु की शरण में आता है। यह भजन सच्चे शरणागत भाव और भगवान के प्रति अनंत विश्वास को व्यक्त करता है।


FAQs: Haare Ke Sahaare Shyam – Mujhe Gale Laga Lo Na

  • Q1: "हारे के सहारे श्याम" भजन किसने लिखा है?
    👉 यह एक लोकप्रिय लोकभजन है, रचनाकार अज्ञात हैं, लेकिन यह श्याम भक्तों में अत्यंत प्रिय है।
  • Q2: यह भजन किस राग और तर्ज पर आधारित है?
    👉 राग शिवरंजनी | तर्ज – "एक आस तुम्हारी है"
  • Q3: यह भजन किस देवता को समर्पित है?
    👉 खाटू श्याम बाबा (श्रीकृष्ण के कलियुग अवतार)।
  • Q4: क्या यह भजन भावुक भक्ति गीतों में आता है?
    👉 जी हां, यह एक अत्यंत भावुक और शरणागत भजन है।
  • Q5: क्या यह भजन मंदिर या जागरण में गाया जाता है?
    👉 हां, यह भजन भक्ति संध्या, संकीर्तन और जागरण में श्रद्धापूर्वक गाया जाता है।
  • Q6: "मैं हार के आया दरबार" का भाव क्या है?
    👉 यह भक्त की पूर्ण समर्पण की स्थिति को दर्शाता है — जब कोई मनुष्य सारे उपाय छोड़कर प्रभु के चरणों में आता है।
  • Q7: क्या इसका वीडियो उपलब्ध है?
    👉 हां, YouTube पर इसके कई सुंदर संस्करण उपलब्ध हैं।

निष्कर्ष

“हारे के सहारे श्याम – मुझे गले लगा लो ना” केवल एक भजन नहीं, बल्कि एक शरणागत की आत्मिक पुकार है। यह हमें सिखाता है कि प्रभु के दरबार में कोई छोटा-बड़ा नहीं — जो सच्चे मन से पुकारे, श्याम अवश्य सुनते हैं।


हारे के सहारे श्याम लिरिक्स, Haare ke sahaare Shyam lyrics, मुझे गले लगा लो ना भजन, Khatu Shyam bhajan, Shyam baba bhakti song, bhakti bhajan lyrics in Hindi, मैं हार के आया दरबार, श्याम भजन संध्या गीत

No video available

Share This Post:

Telegram Group Join Now

Leave Message

आज के नए भजन

Popular Bhakti Songs

ग्यारस के ग्यारस कृपा बरसाना तेरा, श्याम शुक्राना तेरा लिरिक्स
खाटू नगरी जाकर देखो, कितनो के काम बनाये लिरिक्स
अरे कोई तो दे दो, मुझेको उनका पता लिरिक्स
ऐजी बंगला होता, गाड़ी होती,  दुलहन प्यारी प्यारी होती लिरिक्स
श्याम तेरी कृपा से, मैं परिवार चलाता हूँ लिरिक्स
तेरे बिन कोई ना हमारा है भजन लिरिक्स
काली कमली वाला मेरा यार है हिंदी भजन लिरिक्स
मेरी जो लाज है बाबा तेरे हाथ है | हिंदी लिरिक्स भजन
तीन बाण के धारी तीनो बाण चलाओ ना लिरिक्स
खाटू श्याम जी भक्ति भजन PDF: हिंदी में भक्ति गीत के बोल
दीनानाथ मेरी बात छनि कोणी तेरे से हिंदी भजन लिरिक्स | Bhakti Songs Lyrics
श्याम कृपा को आसानी से पाएं - भजन लिरिक्स हिंदी में

Stay Connected With Us

bhaktisongslyrics-WhatsApp